शनिवार को ग्यारह बजे सपा नेता विजय रावत ने करूअना -मगहरा मार्ग बनाने की माँग को लेकर ग्रामीणों के साथ सोनाडी-बेलासपुर-मरकडा के बीच में सड़क बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। अर्द्धनग्न अवस्था में प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि इस सरकार में कोई काम नहीं हो रहा। आरोप लगाया कि सरकार और पीडब्लयूडी विभाग दोनों सोई हुई है। इन्हें जगाने के लिए मजबूरी में ऐसे प्रदर्शन कर विरोध जताया जा रहा है।