क्षेत्र के बतरौली पांडेय गांव में शनिवार को मझगांवा पीएचसी से स्वास्थ्य टीम पीड़ित सुनील गोंड़ के दरवाजे पर पहुंची। सबसे पहले दरवाजे पर लगे हैंडपंप की जानकारी ली। फिर टीम ने पानी का सैंपल लेकर तत्काल जांच के लिए भेज दिया। स्वास्थ्य टीम ने आस-पास के परिवारों समेत गांव में पांच हजार क्लोरीन की गोलियां वितरित की। इसके अलावा प्रधान को दो बोरी ब्लीचिंग पाउडर देकर गांव में छिड़काव कराने को कहा गया।