नए बने अयोध्याधाम स्टेशन और बनारस स्टेशन पर जिस अनुपात में भीड़ बढ़ी है, उसके अनुसार वहां जीआरपी के जवानों की तैनाती नहीं है। वजह यह कि इन स्टेशनों के लिए अभी पद ही सृजित नहीं किए गए हैं। यही हालत लखनऊ चार बाग समेत उन सभी स्टेशनों की है, जिन्हें अमृत भारत योजना के तहत भव्य आकार दिया जा रहा है। जीआरपी के पास उपकरण तो हैं, लेकिन उस अनुरूप मैन पॉवर की कमी है। ये कहना है कि राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के डीजी प्रकाश डी का। वे शनिवार को देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने का निरीक्षण करने आए थे।