भलुअनी कस्बा स्थित कृषि गोदाम पर मंगलवार को सुबह किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। जहां शाम तक लाइन में खड़े होने के बाद भी बीज न मिलने पर किसानों ने नारेबाजी करते हुए जमकर बवाल काटा। उनका कहना था कि चार-पांच बजे सुबह से ही लाइन में लगे हुए हैं। लेकिन सचिव बिचौलियों और रसूखदारों में बीज वितरित किए हैं। सभी लोग ज्यादा पैसा लेने का भी आरोप लगा रहे थे।