सोमवार को रोजगार सेवकों ने ब्लॉक कार्यालय पर धरना दिया। रोजगार सेवकों ने बताया कि उन्हें पिछले छह माह से वेतन नहीं मिला। गांवों में मनरेगा का कार्य संपादित कराने के लिए रोजगार सेवकों को हर माह 7788 रूपये मानदेय मिलता है। मानदेय का भुगतान नहीं होने से रोजगार सेवकों को परेशानी हो रही है। उन्होंने मानदेय भुगतान के लिए बीडीओ का ऑफिस घेरकर नारेबाजी की। इस बाबत बीडीओ एजाज अहमद ने कहा कि रोजगार सेवकों को तीन माह का मानदेय तत्काल भुगतान किया जा रहा है। बाकी तीन माह का बकाया मानदेय भी जल्द भुगतान कर दिया जाएगा।