सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गौरीबाजार में बृहस्पतिवार को कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें केक काटकर 20 शिशुओं का जन्मोत्सव मनाया गया। साथ ही इन शिशुओं के परिजनों को उपहार व प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि बेटियों के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए। लिंगानुपात में सुधार लाने और बच्चियों को समाज में समान अधिकार दिलाने एवं सम्मान पूर्वक जीवन प्रदान करने के उद्देश्य से कन्या जन्मोत्सव मनाया जाता है। उन्होंने विभिन्न प्रकार के अभियानों के बारे में बताया और सभी को प्रेरित किया कि वह सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं एवं अन्य लोगो से भी इन योजनाओं की चर्चा करें। उन्होंने सभी माताओं से बेटियों के बेहतर पालन-पोषण की अपील की।