नगर पंचायत कार्यालय पर शनिवार को 340 विधानसभा क्षेत्र भाटपार रानी की एसआईआर प्रक्रिया में मतदाता सूची में नाम की मैचिंग कराने के लिए पूर्व की सूचना पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। नगर पंचायत कार्यालय के ईओ अमित सिंह जो सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित हैं स्वयं मतदाताओं के नामों की वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलन का फिडिंग करा रहे थे।