सावन माह के तीसरे सोमवार को नागपंचमी पर दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने दुग्धेश्वरनाथ का जलाभिषेक करने के बाद नाग देवता की पूजा की। भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गर्भगृह में महिला सिपाहियों की अतिरिक्त टुकड़ी लगाई गई।