भाटपार रानी नगर में हो रहे नाला निर्माण को लेकर वार्ड नंबर 10 दलित बस्ती के लोग काफी आक्रोशित हैं। वे पिछली रात्रि सभासद सलीम अली की मौजूदगी में बैठक कर आक्रोश जताया तथा नाला निर्माण में हो रही दिक्कत की बातों को रखा। सभासद ने उन्हें आश्वासन देकर हर संभव उनकी समस्याओं को दूर करने का नगर प्रशासन से आश्वासन दिया।