गोरखपुर-देवरिया फोरलेन पर पुरवा चौराहे के पास औद्योगिक आस्थान के सामने मंगलवार की दोपहर में गोरखपुर की ओर से तेज गति से आ रही बोलेरो बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलट गई। इसके बाद अफरा तरफरी मच गई। आनन-फानन में राहगीरों ने दौड़कर वाहन को सीधा किया। घटना के बाद वाहन में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए। हालांकि सभी को हल्की चोंट आईं। वाहन में एक मरीज व उसके परिजन सवार थे जो चिकित्सकीय कार्य से जा रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क के किनारे बने कट और अनियमित ट्रैफिक व्यवस्था के चलते इस तरह की दुर्घटनाएं हो रही हैं।