यूपी की भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के अंतर्गत सदर सांसद शशांक मणि ने बुधवार को रामपुर कारखाना विधानसभा के बरियारपुर मंडल में विशुनपुर कला शक्ति केंद्र के चांदपुर स्थित दुर्गा मंदिर पर स्वच्छता अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने घर-घर जाकर इन वर्षों में सरकार की उपलब्धियों की पुस्तिका वितरित किया। इस अवसर पर सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त किए लाभार्थियों एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी सांसद ने सम्मानित किया।