देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कृतपूरा गांव के एक युवक की होली के दिन मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। मामले में नाराज परिजनों ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। डीएम दिव्या मित्तल ने बताया कि संबंधित अस्पताल को पहले ही सील कर दिया गया है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।