महाशिवरात्रि पर पौराणिक तीर्थ स्थल दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर आस्था का जन समुंद्र उमड़ पड़ा। प्रयागराज में महाकुंभ से गंगा जल लेकर लौटे करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। वाराणसी की तर्ज पर पहली बार गर्भगृह के बाहर लगे चोंगा से शिव को जल चढ़ाने के बाद भक्तों ने हर-हर महोदव का जयघोष किया। मंगलवार की रात से लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार बुधवार की शाम तक लगी रही।