उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन देखरेख में रविवार को रजला रोड स्थित ग्राउंड पर महिला खिलाड़ियों का जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित हुआ। इसमें सभी आयु वर्ग की 23 महिला खिलाड़ियों ने उत्साह संग हिस्सा लिया। इसमें खिलाड़ियों की बल्लेबाजी और गेंदबाजी कौशल का मूल्यांकन किया गया।