फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : युवती से दरिंदगी, हाथ बांधकर रेलवे ट्रैक पर फेंका, पिता ने चार युवकों के खिलाफ दी तहरीर

चार युवकों ने घर से अस्पताल जा रही युवती से (23) सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में उसका हाथ बांधकर प्रयागराज-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। पटरी की देखरेख कर रहे कर्मचारियों ने ट्रैक पर युवती को देख पुलिस को सूचना दी। एसपी और अपर एसपी की मौजूदगी में बेहोश युवती को अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। युवती की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी ने बताया कि युवती की हालत कुछ सामान्य होने पर पुलिस के सामने उसके बयान लिए जाएंगे। मेडिकल रिपोर्ट के बाद दुष्कर्म की बात स्पष्ट होगी। आरोपियों की पहचान के लिए सभी स्थानों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कई अहम सुराग मिले हैं। कुछ संदिग्धों को पकड़ा गया है। युवती ने बताया है कि वह एक युवक को पहचानती है, जो बरगढ़ का है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें