हाईवे पर थाना मऊ क्षेत्र के छिवलहा के एक ढाबा पर खाना खाने के लिए बस से उतरी महिला श्रद्धालु को तेज रफ्तार से गुजरी बस ने टक्कर मार दिया। जिससे कार से उतरकर सड़क पार कर रही महिला घायल हो गई। इलाज के लिए सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा निवासी रामप्रकाश गुप्ता, पत्नी मंजू गुप्ता (40), भाई रविशंकर गुप्ता, भाभी सुनीता गुप्ता, बहन कुसुम, रामकुंवारी, उर्मिला, विमला, ऊषा, मीना गुप्ता, बहनोई दयाशंकर गुप्ता और स्वामी गुप्ता के साथ महाकुंभ में स्नान करने बस से जा रहे थे। छिवलहा के प्रदीप ढाबा के पास बस रोक कर खाना खाने के लिए उतरे। सभी लोग ढाबे में चले गए, लेकिन मंजू सड़क किनारे ही खड़ी थीं।