धारकुंडी आश्रम के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दबकर चालक की मौत हो गई। वहीं सवार पांच मजदूर घायल हो गए। सभी को सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक के शव का पोस्टमार्टम धारकुंडी पुलिस ने कराया है। जबकि घायलों को चित्रकूट के अस्पताल ले जाया गया।