भगवान श्रीराम की तपोभूमि में हर तरफ श्रद्धालु दिख रहे हैं। इससे जाम की स्थिति बन रही है। मंदाकिनी में स्नान करने के साथ ही श्रद्धालुओं ने तीर्थ स्थानों के दर्शन किए। ट्रेनें और रोडवेज बसें समय से नहीं मिलने यात्री परेशान हैं। सोमवार को एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाई। हाईवे पर हर दो घंटे में जाम लग रहा था। इससे वाहनों का काफिला रेंगता नजर आया। मध्यप्रदेश के चित्रकूट क्षेत्र में भीड़ का दबाव बढ़ने पर 200 अतिरिक्त पुलिसकर्मी बुलाए गए। मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश बंद है। डीएम शिवशरणप्पा व एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिहाजा से सभी सीमाओं पर दो से तीन घंटे तक वाहनों को रोका जाता है। हर घंटे जिले में एक हजार वाहन आ-जा रहे हैं। सोमवार को भी 25 हजार वाहनों से श्रद्धालु आये और प्रयागराज रवाना हुए।