फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चित्रकूट में मायके न जा पाने से क्षुब्ध महिला ने लगाया फंदा

थाना क्षेत्र के सुरौंधा गांव में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों का कहना है कि मायका नहीं भेजने से क्षुब्ध होकर उसने खुदकुशी है। मायका पक्ष ने आरोप लगाया कि उसे प्रताड़ित किया गया, जिससे वह फंदा लगाने को मजबूर हुई अथवा उसे मार दिया गया है। थाने में ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी है। सुरौंधा निवासी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि उसके भतीजे शुभम सिंह चौहान का विवाह दो वर्ष पूर्व रामनगर क्षेत्र की गुड़िया देवी (22) के साथ हुआ था। होली के दिन शुक्रवार की शाम को बहू घर के अंदर कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। बताया कि बहू दो दिन से पति से मायका जाने के लिए जिद् कर रही थी। पति ने होली बाद मायका जाने के लिए कहकर मना कर दिया। इससे वह क्षुब्ध होकर फंदे से लटक गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें