चित्रकूट जिले में मानिकपुर से प्रयागराज की ओर जा रही कोयले से लदी मालगाड़ी के एक डिब्बे में आग लग गई। सूचना पर मालगाड़ी कटैयाडांडी स्टेशन पर खडी कराई गई। सूचना पर बरगढ़ थाना प्रभारी पुलिस मय फोर्स व दमकल की गाड़ी के साथ मौके पहुंचे। टीम ने आग पर नियंत्रण पाया।