फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: 300 बीघा जमीन खारिज होने पर भड़के किसान; कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर DM को सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप

चित्रकूट जिले में किसानों ने बिना सुनवाई का अवसर दिए खतौनी में संक्रमणीय जमीन को खारिज करने का आरोप लगाया और शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन दिया। किसानों ने कहा कि बिना सूचना के एक पक्षीय कार्रवाई की गई है, जो पूरी तरह से गलत है। इसकी जांच कराने के बाद ही जमीन को दर्ज करना चाहिए। मामला मानिकपुर तहसील क्षेत्र का है। खरौंध गांव निवासी किसान धर्मपाल, रामकलेश ने बताया कि करीब 65 साल पहले जमीन मिली थी। जो अब खतौनी में संक्रमणीय भूमि के तौर पर दर्ज है। वर्ष 2005 से चकबंदी प्रक्रिया भी चल रही है। जो अभी तक पूरी नहीं हुई है। इसे बाद भी चकबंदी अधिकारी ने सात मार्च को बिना कोई सम्मन या नोटिस दिए जमीन को खारिज कर दिया। किसानों की बात सुनने का कोई अवसर नहीं दिया। ये लोग रहे मौजूद पूरी जमीन करीब तीन सौ बीघा है। इससे किसानों के सामने रोजी रोटी की समस्या हो जाएगी। एसओसी मनोहर लाल वर्धन ने बताया कि खारिज हुई जमीन सरकारी है। इस कारण जमीन खारिज की गई है। इस मौके पर ग्राम प्रधान लवकुश यादव, वत्सराज, शिवकुमार, गुड्डी देवी, ऊषा देवी, उर्मिला, शारदा, श्यामकली, बराती, पराग, लल्लू, चुनवाद, राधा देवी सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें