फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चित्रकूट में पेड़ से टकराई कार, चालक सहित छह लोग घायल

थाना क्षेत्र के मुर्का बॉर्डर के पास चालक को झपकी आने से कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजस्थान के जालौर जिले के सांचे निवासी शंकरलाल (60), पत्नी अमृता देवी (56), पुत्र लक्ष्मण (35), बहू कुसुम देवी (33), नातिन दिविशा (डेढ़ साल) और कार चालक गफूर खान के साथ प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान करने जा रहे थे गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे थाना बरगढ़ के मुर्का बॉर्डर के पास चालक को झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई और सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को लेकर सीएससी भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सीएमओ डॉक्टर भूपेश द्विवेदी, सीएमएस डॉक्टर शैलेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें