शादी की सालगिरह मनाने ससुराल आए युवक की का शव शुक्रवार की देर रात थाना क्षेत्र के गोसाईपुर की सड़क पर संदिग्ध हालात में मिला। ससुराल वालों का कहना है कि ट्रक की चपेट में आने से मौत हुई है। युवक के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव सड़क पर फेंकने का आरोप लगाया है। भरतकूप कस्बे की प्रीति सिंह ने बताया कि भाई विवेक विक्रम सिंह उर्फ मोनू (35) और भाभी शालू सिंह में अक्सर लड़ाई झगड़ा होता था। भाभी करीब एक सप्ताह पहले मायके ममसी गई थी। बताया कि भाई और भाभी की शुक्रवार को शादी की सालगिरह थी। इस पर भाई अपनी ससुराल ममसी गांव बाइक से शाम करीब सात बजे गया था, लेकिन भाभी और उनके परिजनों ने घर में घुसने नहीं दिया और गाली गलौज की थी। रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि भाई की मौत हो गई है।