नगर के पूर्वी बाजार स्थित कंपोजित विद्यालय में मिड डे मील में परोसे गये भोजन में बड़ी लापरवाही सामने आई है। शु्क्रवार को बच्चों को दिन में परोसे गई तहरी में कीडा निकलने का मामला सामने आया है। जानकारी के बाद विद्यालय प्र्रशासन की ओर से भोजन का वितरण रोक दिया गया है। इसके बाद उच्चाधिकारियों को जानकारी देने के बाद भोजन को फेेंक दिया गया । कंपोजिट विद्यालय में हर रोज एनजीओ के माध्यम से खाने की सप्लाई होती है। वहीं दूसरी तरफ मामला प्रकाश में आने के बाद बीएसए ने पूरे मामले में खंड शिक्षा अधिकारी को जांच के आदेश दे दिये है।