पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में कार्यरत श्रमिकों ने वेतन भुगतान में देरी और कम मजदूरी के विरोध में बुधवार को जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे श्रमिकों ने आरोप लगाया कि पिछले करीब दो महीने से उन्हें समय पर वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।