फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़-फूंक के बहाने महिला से ठगी, गहने लेकर फरार, VIDEO

धीना थाना क्षेत्र के जोगवा गांव में झाड़-फूंक के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। जोगी के भेष में आए दो ठगों ने एक महिला को झांसे में लेकर उसके गहने उतरवा लिए और फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी कुमकुम देवी (52) पति रिद्धिनाथ गुप्ता के घर पहुंचे दोनों व्यक्तियों ने खुद को साधु बताते हुए महिला पर प्रेती साया होने की बात कही। उन्होंने झाड़-फूंक और पूजा-पाठ के जरिए समस्या दूर करने का झांसा दिया। ठगों ने महिला को विश्वास में लेकर उसके गले का लॉकेट, कान का टॉप और चांदी की पायल उतरवा ली। इसके बाद दोनों ने पूजा-हवन करने का बहाना बनाया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद महिला व उसके परिजन सकते में आ गए। बताया जा रहा है कि महिला के पुत्र मनीष गुप्ता ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस संबंध में धीना थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें अभी तक इस मामले की कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें