फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसे में नहीं आई महिला, जेवर छीनकर भाग गए बदमाश; VIDEO

बलुआ थाना क्षेत्र के चहनिया कस्बा में ऑटो पकड़ने आई महिला को बदमाशों ने पहले गिरा हुआ नोट दिखाकर झांसा देने की कोशिश की। इस दौरान महिला बदमाशों के झांसे में नहीं आई। इसके बाद महिला जब ऑटो में बैठी तो बदमाशों ने उन्हें चोरों के सक्रिय होने की बात कहते हुए सभी आभूषणों को पर्स में रखने की सलाह दी। इस दौरान महिला जब अपने आभूषणों को पर्स में रखने लगी तभी बदमाश उनसे आभूषण छीनकर फरार हो गये। शुक्रवार की सुबह महिला ने थाने आकर तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बलुआ थाना क्षेत्र के हरधन जूड़ा गांव के रहने वाले राजेंद्र की पत्नी मीरा देवी सकलडीहा अपने रिश्तेदार के यहां आई थी। बृहस्पतिवार को दिन में लगभग तीन बजे रिश्तेदार के यहां घर जाने के लिए निकली। इस दौरान चहनिया चौराहे से बलुआ मार्ग पर ऑटो पकड़ने जा रही थी। मीरा देवी ने बताया कि इस दौरान दो व्यक्तियों ने बताया कि उनके रुपये सड़क पर गिर गये है। जिसपर महिला ने उसके रुपये नहीं होने की बात कहकर उसे उठाने से इंकार कर दिया। इसके बाद मीरा देवी एक ऑटो में बैठ गई। मीरा ने बताया कि इस बीच दोनों व्यक्ति उसके साथ ही ऑटो में बैठ गये। दोनों व्यक्तियों ने मीरा को क्षेत्र में चोरों के सक्रिय होने की बात कहते हुए आभूषणों को उतार कर पर्स में रखने की सलाह दी। जैसे ही मीरा देवी सोने का कनफूल, मंगलसूत्र और चादी का पायल को उतार कर पर्स में रखने लगी तब तक दोनों बदमाशा उनके जेवर छीनकर फरार हो गये। शुक्रवार को महिला ने थाने जाकर घटना के बाबत तहरीर दी। बीच बाजार में छिनैती की घटना से लोगों में भय व्याप्त है। इस संंबंध में थाना प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें