पड़ाव। जलीलपुर नई बस्ती लाइन पार क्षेत्र में पेयजल संकट को लेकर शुक्रवार की देर शाम ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। रेलवे चौड़ीकरण कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पाइप लाइन को कई दिनों बाद भी ठीक नहीं किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने रेलवे विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ग्रामीणों का आरोप है कि रेलवे विभाग की लापरवाही के कारण पिछले चार दिनों से करीब 200 घरों की पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप पड़ी है। भीषण गर्मी में लोगों को दूर-दराज से पानी लाकर किसी तरह काम चलाना पड़ रहा है। महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।