फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर आश्रमों और मंदिरों में गूंजे भक्ति के स्वर, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु; VIDEO

टांडाकला। क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में गुरु पूर्णिमा का पर्व बुधवार को श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। विभिन्न आश्रमों और देवालयों में धार्मिक अनुष्ठान, अखंड पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारों का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। सरौली गांव स्थित श्री लक्ष्मी नारायण विष्णु धाम आश्रम में 24 घंटे के अखंड रामचरितमानस पाठ का भव्य आयोजन किया गया। मानस कलाकारों द्वारा मधुर स्वर में किए गए रामायण पाठ से पूरा आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। पाठ की पूर्णाहुति के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन और महापूजन संपन्न हुआ। इसके उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, टांडाकला स्थित श्री राम जानकी मंदिर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और गुरु परंपरा का स्मरण करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर में आयोजित भव्य भंडारे में बड़ी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें