क्षेत्र के जुड़ाहर्धन के मड़ई गांव में शनिवार की रात एक बेजुबान की जान पर बन आई, जिसे गांव के ही एक साहसी युवक की मुस्तैदी और मानवीय संवेदना से सुरक्षित निकाल लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, गांव के पूरब दिशा में स्थित राधेश्याम सिंह के पंप वाले कुएं में शनिवार रात रामु यादव की बकरी अनियंत्रित होकर गिर गई। रविवार सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के सिपाही रजनीश राय, अजय यादव और यशवंत यादव रेस्क्यू गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे।