अमरवीर इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर अमर शहीद स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित अंतरप्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच मऊ और उसीया गाजीपुर के बीच खेला गया। जिसमें उसीया ने मऊ को हराकर खिताब पर कब्जा किया। मुख्यअतिथि सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी दिया। अंतरप्रांतीय फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को मऊ और उसीया के बीच खेला गया। खचाखच भरे दर्शकों के बीच मैच का शुभारंभ भाजपा विधायक सुशील सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। 45-45 मिनट के खेल के पहले हाॅफ में दोनों ही टीमों की ओर से कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पहला हॉफ गोलरहित रहा। दूसरे हाॅफ के 10वें मिनट में उसीया के सनी ने कलात्मक ढंग से गोल कर अपने टीम को बढ़त बना लिया। 15वें मिनट में डी-एरिया के अंदर हैंड होने पर पेनल्टी के मदद से मऊ के ओसामा ने गोल कर बराबरी पर ला दिया। उसीया ने 25वें मिनट में सलात के पास पर इरफान ने गोल कर अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया। 35वें मिनट में मऊ के सूरज राजभर ने गोल कर 2-2 से बराबरी पर ला दिया। 40वें मिनट में हैंड पर मिले पेनल्टी से भोला ने गोल कर बढ़त बना लिया। 45वें मिनट में भोला ने एक और गोल कर टीम को 4-2 से जीत दर्ज कराया। इस मौके पर मुख्यअतिथि ने कहा कि युवाओं के लिए मैं हमेशा तत्पर रहता हूं। इस अमरवीर इंटर कॉलेज के मैदान को चहारदीवारी के साथ चार लाइट लगाई जाएगी और अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। खिलाड़ियों के लिए हिंगुतरगढ़ और धरहरा में स्टेडियम बनाया जा रहा है। इस दौरान मंजूर खान, इबरारउल हक, कृष्णा सिंह, विमल सिंह, अकबाल अहमद, शाहआलम खान, हसनैन खान, हाजी बिस्मिल्लाह, नियमुल हक खान आदि मौजूद रहे। कमेंट्री आतिफ खान और इनाम खान एवं संचालन जेपी रावत तथा निर्णायक राशिद खान, शमशाद खान और उमेश कुमार रहे।