फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में उसीया ने मणिपुर को 4-1 हराया

अमर शहीद स्पोटिंग क्लब की ओर से अमरवीर इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे अंतरप्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में उसीया गाजीपुर ने मणिपुर को 4-1 से हराकर फाइनल में जगह पक्का किया। मैच का शुभारंभ मुख्यअतिथि राजन सिंह, विकास यादव, रंजित यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फुटबॉल को किक मारकर किया। कुल 90 मिनट के खेल में पहले हॉफ के 10वें मिनट में मणिपुर के सुनील क्षत्रिय ने अपने टीम के लिए शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाया। दूसरे हॉफ में उसीया के भोलू ने गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया। उसीया के खिलाड़ियों ने एक बार फिर दबाव बनाया और 18वें मिनट में इंतखाब ने एक और गोल कर बढ़त बना लिया। दोनों टीम एक दूसरे पर दबाव बनाए हुए थे लेकिन मणिपुर की टीम ने आपसी तालमेल और पास से राहिल ने एक और गोल कर अपने टीम को बराबरी पर ला दिया जो खेल के अंत तक बना रहा। समय नहीं होने के कारण निर्णायक ने टाई ब्रेकर का निर्णय लिया जिसमें उसीया के गोल कीपर ने दो गोल लगातार रोक कर अपने टीम को 4-1 से जीत दर्ज कर लिया। इस दौरान शाहआलम खान, विष्णु शर्मा, इबरार उलहक खान, ओंकार यादव, रामधनी यादव, नईमुल हक खान, हाजी बिस्मिल्लाह आदि मौजूद रहे। कमेंट्री आतिफ खान संचालन इनाम खान और निर्णायक राशिद खान, उमेश निषाद और शमशाद खान रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें