अमर उजाला के 'अपराजिता 100 मिलियन स्माइल' अभियान के तहत शनिवार को न्यू सेंट्रल कॉलोनी स्थित शास्त्री जन्मस्थली पार्क में विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में बालिकाओं ने भाग लेकर विपरीत परिस्थितियों में खुद को सुरक्षित रखने के व्यावहारिक गुर सीखे।