चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के ओड़वार बस्ती में संतान प्राप्ति के लिए पूजा कराने के बहाने डेढ़ लाख के आभूषण की ठगी का मामला सामने आया है। शक होने पर पीड़ित परिवार ने जब दोनों बाबा के जेब की तलाशी ली तो उनके पास घर की महिलाओं के गहने बरामद हुए। इसके बाद पीड़ित ने दोनों बाबाओं को पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस फर्जी बाबा से पूछताछ करने में जुट गई है। दोनों बाबा पीड़ित के घर चार दिनों से पूजा-पाठ करा रहे थे। पीड़ित ने बताया कि बाद में पता चला दोनों मुस्लिम हैं।