कोतवाली क्षेत्र के धरहरा गांव में रविवार रात करीब 11 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक मकान की दीवार से जा टकराई, जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।