फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने रैन बसेरा का किया आकस्मिक निरीक्षण, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 15 Dec 2025 06:38 PM IST

कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर स्थित रैन बसेरा का सोमवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, अलाव, गर्म कपड़े तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि रैन बसेरे में उपलब्ध बेडशीटें साफ-सुथरी एवं सूती कपड़े की हों। साथ ही तकिया, कंबल और गद्दों की गुणवत्ता उत्तम रखी जाए, ताकि ठंड से बचाव में किसी भी जरूरतमंद को परेशानी न हो। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग एवं सुरक्षित ठहरने की व्यवस्था बनी रहे। निरीक्षण के दौरान डीएम ने रैन बसेरे में गर्म पानी और अलाव की सुविधा नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रवेश द्वार और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही आगामी दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना को देखते हुए रैन बसेरे में उपलब्ध कंबलों को मोटा या डबल करने के भी निर्देश दिए, जिससे जरूरतमंदों को अधिक राहत मिल सके। इस दौरान नगर पालिका के अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। डीएम ने स्पष्ट किया कि ठंड के मौसम में रैन बसेरे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी व्यवस्थाएं प्रतिदिन दुरुस्त रखी जाएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें