फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेशर हॉर्न वाले 20 ट्रकों पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, दो लाख रुपये का जुर्माना; VIDEO

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार सुबह ट्रैफिक पुलिस ने पचपेड़वा के पास विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्रेशर हॉर्न लगे 20 ट्रकों का चालान करते हुए कुल दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान हाईवे से गुजर रहे मालवाहक वाहनों की सघन जांच की गई। जांच में जिन ट्रकों में प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न लगे मिले, उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए प्रत्येक वाहन पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस प्रकार कुल 2 लाख रुपये का चालान किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें