शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। यातायात सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा के नेतृत्व में डीडीयू नगर रेलवे स्टेशन के आसपास काली मंदिर से लेकर सपा कार्यालय तक सड़क किनारे अतिक्रमण हटवाया गया।