फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरपुर भूपौली सड़क पर आवागमन हुआ शुरू, VIDEO

बहुप्रतिक्षित बहादुरपुर -भूपौली मार्ग पर मरम्मत के बाद शुक्रवार से आवागन शुरू हो गया। सड़क की मरम्मत होने से बीस से अधिक गांव के 40 हजार से अधिक आबादी को अब आवागमन के दौरान हिचकोले नहीं खाने होंगे। शुक्रवार को मवई गांव में मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने सड़क का लोकार्पण किया। इसक पूर्व पीडब्लूडी ने 9.35 करोड़ 30 हजार की लागत से सड़क का पुनरोद्धार कराया है। इस मौके पर भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि यह सीसी रोड पर जनता को आने-जाने में राहत मिलेगी। विकास की गति रुकने नहीं दूंगा। शासन स्तर पर विकास के लिए पूरी ताकत झोंक दूंगा। इसके पूर्व साढ़े 7 किमी लंबा मार्ग पूरी तरह जर्जर हो गया था। लंबे समय से इसके मरम्मत की मांग की जा रही थी। इस पर पीडब्लूडी ने सड़क के मरम्मत का प्रस्ताव भेजा। 9.35 करोड़ 30 हजार की लागत से सड़क की मरम्मत कराई गई। इसके बनने से भिसौड़ी, मलोखर, शकूराबाद, मुहम्मदपुर, लेडुआपर, मवई, महादेवपुर, छेमिया, शिवाला, कुंडा कला, कुंडा खुर्द सहित 20 से अधिक गांव के लोगों को आवागमन आसानी होगी। यही नहीं इस मार्ग के मरम्मत से पड़ाव से शिवाला होते हुए वाहन चालक रिंग रोड के सहारे बाबतपुर पहुंचेंगे। इस मार्ग के मरम्मत से गाजीपुर की राह भी आसान होगी। उद्घाटन के मौके पर उत्तरी भाजपा मंडल के अध्यक्ष संदीप पटेल, पूर्व अध्यक्ष अनुराग मौर्य, संदीप मौर्य, सुनील शर्मा, बैकुंठ मास्टर सिहोरी यादव, राजीव गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें