फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर तेल के टैंकर खड़े होने से आवागमन हो रहा प्रभावित, VIDEO

अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित जीटी रोड और सकलडीहा रोड पर तेल के टैंकर पार्किंग किए जाने से हमेशा खतरे की स्थिति बनी रहती है। कई बार लंबा जाम भी लग जाता है जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के सकलडीहा रोड पर हिंदुस्तान और भारत पेट्रोलियम के टैंकर सड़क के दोनों पटरी पर पार्क कर दिए जाते हैं। यही स्थिति जीटी रोड पर इंडियन ऑयल के टैंकरों की बनी हुई है। यहां तेल भराई के इंतजार में सड़कों पर टैंकर चालक अपने टैंकर खड़े कर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। इससे अलीनगर-सकलडीहा मार्ग और जीटी रोड पर हमेशा जाम की स्थिति बन जाती है। बहुत से लोग इन टैंकरों की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं में जान तक गवां चुके हैं लेकिन इनको सड़क से हटाने और कार्रवाई करने की कोई सक्षम अधिकारी जिम्मेदारी नहीं ले रहा है। इस संबंध में ट्रैफिक इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि इनका समय-समय पर चालान करने के अलावा सड़क पर टैंकर खड़ा न करने की हिदायत दी जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें