चंदौली जिले में मिलान फाउंडेशन की ओर से नगर के काली महाल स्थित काली मंदिर परिसर में गर्ल आइकॉन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा के महत्व को समझाया। इस दौरान बालिका शिक्षा पर जोर दिया गया। गर्ल आइकॉन की सदस्यों ने महिला सशक्तीकरण पर आधारित गीत और नाटक प्रस्तुत किया।