चंदौली में मंदिर पर चोरों ने धावा बोल दिया और मंदिर में लगे 11घंटे चुरा ले गए।मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी । पुलिस ने मौके का मुआयना किया और इलाके के सीसीटीवी को खंगाल रही है। स्थानीय निवासी चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि मंदिर में लगे 11 घंटे चोरी हुए है। घंटे बहुत ही पवित्र और महत्वपूर्ण हैं। उनकी चोरी से मंदिर की आस्था और विश्वास को ठेस पहुंची है। बलुआ थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि चोरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।