फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी बाइक में दूसरी चाबी लगाकर ससुराल ले गया चोर, गिरफ्तार; VIDEO

चकिया पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की एक घटना का खुलासा कर शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार लतीफशाह इलाके से खड़ी मोटरसाइकिल में दूसरी चाबी लगाकर चोर वाहन लेकर फरार हुआ था। जांच के दौरान पुलिस को चोर के बारे में जानकारी मिली और चकिया थाना क्षेत्र के डुही सुही गांव के पास से उसे चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर न्यायिक प्रक्रिया में भेज दिया है। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान अंगद पुत्र पाती, निवासी ग्राम दुधारी थाना सैयदराजा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना चकिया में केस पंजीकृत है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने 17 नवंबर को लतीफशाह क्षेत्र से खड़ी मोटरसाइकिल दूसरी चाबी से खोलकर चोरी की थी और उसे अपने ससुराल केराडीह ले गया था।आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें