फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिशूल और गदा वाली पिचकारी की हो रही है डिमांड, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Mon, 02 Mar 2026 02:09 PM IST

रंगों का त्योहार होली के लिए बाजार सज गए हैं। रंग, पिचकारी की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ भी जुटी। इस बार साउंड वाली पिचकारी के साथ आकर्षक मुखौटे, रेशमी बाल और पीएम मोदी के पोस्टर वाले पिचकारी लोगों को भा रही है। वहीं त्रिशूल और गदा के शक्ल की पिचकारी लोगों को भा रही है। बाजार में पिछले वर्ष के मुकाबजे पिचकारी की कीमत 10 से 15 प्रतिशत बढ़ी है लेकिन लोगों पर इसका असर नहीं दिख रहा है। होली पर एक दूसरे पर रंगने को लेकर लोग उत्साहित दिख रहे हैं। चार मार्च को होली मनाई जाएगी। 24 फरवरी से होलास्टक की शुरूआत हो चुकी है। इसके साथ ही पूरा जनपद होलियाना मूड में दिख रहा है। बाजार में भी इसका भरपूर असर दिख रहा है। नगर के सुभाष पार्क के समीप 6 दुकानें सजी है। इसी तरह जीटी रोड पर 20 से अधिक अस्थायी दुकानें सजी है। इसके साथ ही परचून की दुकानों पर रंग, पिककारी और अबीर गुलाल मंगाए गए हैं। सुभाष पार्क के समीप दुकानों पर लोगों की भीड़ जुट रही है। यहां लोगों के लिए साउंड वाली पिचकारी के साथ ही टैंक वाली पिचकारी की डिमांड अधिक है। इसके साथ ही इको फ्रेंडली गुलाल की डिमांड हो रही है। विशेष कर केवड़ा और चंदन की खुश्बू वाली अबीर लोगों की पहली पसंद है। इसके साथ ही बाजार में शेर, बाघ, राक्षस के साथ ही कार्टून कैरेक्टर वाले मुखौटे लोग खरीद रहे हैं। सामान बेच रहे राजेश कुमार ने बताया कि बाजार में पारंपरिक भुट़टा पिचकारी दस रुपये का है। वहीं प्रेशर पिचकारी 100 रुपये से 500 रुपये तक है। वहीं सिलिंडर पिचकारी और साउंड युक्त पिचकारी 3 से 6 सौ रुपये तक है। इसी तरह होली पर नए कपड़े पहनने को लेकर भी उत्साहित हैं। यही कारण है कि रविवार को बाजार में कपड़े की दुकानों पर भीड़ उमड़ी। वहीं विभिन्न मॉल में खरीदारों की भीड़ रही। माॅल में विशेष ऑफर का भी लोगों ने खूब फायदा उठाया। वहीं पकवान बनाने के लिए परचून की दुकानेां पर भी भीड़ रही। विशेष कर चिप्स और पापड़ की खूब खरीदारी हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें