धानापुर ब्लॉक क्षेत्र में बुधवार शाम चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। मफलर था नहीं तो बड़ी घटना हो जाती। खड़ान मोड़ के पास 11 वर्षीय विष्णु रस्तोगी साइकिल से बाजार जा रहा था, तभी हवा में उड़ता चाइनीज मांझा उसके गले में लिपट गया। मांझे से किशोर की गर्दन करीब 4–5 इंच तक कट गई और कपड़े खून से लथपथ हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी। घायल बालक को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर तीन टांके लगाए और रक्तस्राव पर काबू पाया। डॉक्टरों के अनुसार गर्दन पर करीब एक इंच गहरा और तीन इंच लंबा घाव है। फिलहाल किशोर की हालत स्थिर बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर है।