चंदौली। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत रविवार को जनपद में कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद के उत्कृष्ट एवं वरिष्ठ शिक्षकों को सांकेतिक रूप से कैशलेस हेल्थ कार्ड वितरित किए गए। इस योजना के लागू होने से अब पात्र शिक्षकों एवं उनके आश्रितों को सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।