फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : स्वामी प्रदीपानंद महाराज दस दिनों तक करेंगे जलतपस्या, निकाली गई भव्य कलश यात्रा

चंदाैली के नौगढ़ क्षेत्र के चोरमोरवा स्थित योग माया आश्रम के स्वामी प्रदीपानंद महाराज के नेतृत्व में बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा योग माया आश्रम से शुरू होकर मधुपुर मार्केट, नागनाथ, हरैया, जयमोहनी पोस्ता होते हुए योग मंडप तक गई। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा में सोनभद्र सपा सांसद छोटेलाल खरवार व संजय यादव ने भी हिस्सा लिया। स्वामी प्रदीपानंद महाराज 16 जनवरी को सुबह पांच बजे से छह बजे तक जल तपस्या करेंगे। यह तपस्या दस दिनों तक चलती रहेगी। योग आश्रम में हरिकथा ज्ञान का भी आयोजन किया गया है जिसमें कथावाचिका साध्वी रानी पांडेय समाज को नई दिशा दिखायेंगी। हरि कथा ज्ञान समिति के वरिष्ठ सदस्य अचल सिंह यादव ने इस पहल को समाज के लिए एक प्रेरणादायक बताया है। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। सेमरा कुसही प्रधान गुरु प्रसाद यादव ने लोगों से हरिकथा में शामिल होने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें