फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई सांस्कृतिक कार्यक्रम की झलक, VIDEO

क्षेत्र के वार्ड नंबर एक इंदिरा नगर स्थित आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एसडीम विनय कुमार मिश्रा, नगर पंचायत के चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित करके किया। एसडीएम ने छात्र-छात्राओं के प्रतिभाओं की सराहना और शिक्षा के महत्व पर चर्चा करते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वार्षिकोत्सव का मंच आपकी प्रतिभा का है, इसे पहचाने निखारे और आधुनिकता की शिक्षा ग्रहण कर अपने माता-पिता शिक्षकों के साथ ही देश का नाम रोशन करने अपना योगदान दें। उन्होंने अभिभावकों को भी अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण कराने में पूरा सहयोग करने की अपील की है। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं द्वारा देशभक्ति और विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक नृत्य नाट्य कार्यक्रम भी पेश किए गए, जिन्होंने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं छात्रों को चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव और प्रधानाचार्या डॉ. राजेश कुमार यादव द्वारा शिल्ड, मेडल देकर पुरस्कृत करते हुए सम्मानित भी किया गया। इसके साथ ही विद्यालय की ओर से निशुल्क स्वेटर का भी वितरण किया। इस मौके पर भाजपा मंडल के पूर्व महामंत्री कैलाश जायसवाल, शुभम मोदनवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र कुमार मिश्रा ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें