नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद चंदौली में छात्रों और युवाओं ने खुशी जताई। छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इसे छात्र संघर्ष की बड़ी जीत बताया और कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से उठाई गई आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।