वनांचल क्षेत्र के पंडी जंगलों में स्थित छानपाथर जलप्रपात अब प्रकृति प्रेमियों और साहसिक पर्यटकों के लिए अबकी भी आकर्षण का केंद्र बन गया है। कर्मनाशा नदी की कलकल करती धाराएं जब चट्टानों से गिरती हैं, तो यह दृश्य मन को मोह लेता है। बिहार और प्रदेश की सीमा पर स्थित यह जलप्रपात दोनों राज्यों के पर्यटकों को अपनी ओर खींचती हैं।